युवती की तलाश में मुरादाबाद पुलिस ने दी दबिश
शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। मुरादाबाद से फरार किशोरी की तलाश में मुरादाबाद पुलिस ने रविवार को शहर में दबिश दी। युवती को लेकर आए युवक की लोकेशन शाहजहांपुर मिलने पर टीम यहां पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सदर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सुभाषनगर मोहल्ले में तलाशी अभियान चलाया गया। सदर कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि मुरादाबाद कोतवाली पुलिस अपहरण के मामले में युवती की बरामदगी के लिए आई थी। फिलहाल पुलिस टीम युवती की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.