युवती की जहर खाने से मौत, हत्या का आरोप
बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा। ससुराल में युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने ससुराली जनो पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी 25 वर्षीय शिवानी पत्नी देवेश ने सोमवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.