युवती की जलाकर हत्या करने वाले ट्रक ड्राइवर को उम्रकैद
इटावा औरैया, मार्च 31 -- युवती की जलाकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को दोषी पाकर उम्र कैद की सजा सुनाई है। घटना बकेवर के बिजौली क्षेत्र में 8 साल पहले हुई थी। ट्रक ड्राइवर ने जिस युवती की हत्या की थी उसके साथ प्रेम संबंध थे। जिला शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली के पास 18 अगस्त 2018 को बिजौली में एक युवती का शव मिला था। गांव के सुभाष चंद्र गुप्ता सुबह पांच बजे सड़क के किनारे जलती अवस्था में देखा था। युवती के हाथ पैर बंधे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जली अवस्था में शव को बरामद किया। शव देखने वाले ने ही घटना को लेकर तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की थी। पुलिस को घटना में ट्रक चालक राशिद उर्फ विक्की निवासी इस्लाम नगर बाबरपुर औरैया का नाम प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.