युवती की गला रेत कर हत्या, दो दिन बाद मिला शव
वाराणसी, अगस्त 20 -- रोहनिया, संवाद। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव (अखरी-चुनार मार्ग) में किराए के कमरे में मरूई (राजातालाब) निवासी 22 वर्षीय युवती की लाश मिली। उसका गला काटा गया था, सिर पर ईंट से कूचने की पुष्टि हुई है। राजातालाब पुलिस की आरंभिक जांच के अनुसार प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद प्रेमी ने बीते 18 अगस्त की रात हत्या की है। प्रेमी की तलाश की जा रही है। मरूई निवासी सुनील उपाध्याय की जक्खिनी में कपड़े की दुकान है। उनकी बेटी 22 वर्षीय श्रेया जगतगंज पीजी कॉलेज में रसायन विज्ञान से एमएससी कर रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते 18 अगस्त को वह कालेज के लिए निकली थी। दोपहर बाद तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे। तलाश करते हुए पीजी कॉलेज भी गए, वहां बताया गया कि छात्रा कॉलेज ही नहीं आई थी। इसके बाद परिजन जक्खिनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.