लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, संवाददाता। वृंदावन योजना स्थित आसरा इन्क्लेव में सलोनी सिंह (27) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सलोनी के पिता लाल सिंह की शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने अरुण के खिलाफ कार्रवाई की है। गुरुवार रात सलोनी के फांसी के फंदे पर लटकने के बाद उसे लेकर पति अरुण पीजीआई ट्रॉमा पहुंचा था, जहां इलाज के दौरान सलोनी की मौत हो गई थी। अरुण ने डर की वजह से डॉक्टर, पुलिस और परिवारीजनों को बताया था कि सलोनी सीढ़ी से गिरकर चोटिल हो गई है। शुक्रवार को मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- सीढ़ियों से गिरने की कहानी निकली गलत, महिला ने की थी खुदकुशी शुरुआती जांच में पुलिस मामले को लेकर उलझी रही और शनिवार को इसे आत्महत्या का मामला बताया। रविवार को सलोनी के अंतिम संस्...