बहराइच, अप्रैल 19 -- बहराइच, संवाददाता। छह दिन पूर्व एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। युवती का पति रोजगार के सिलसिले में तमिलनाडु में था। वह गांव आया और पत्नी के अंतिम संस्कार बाद गांव के ही एक युवक को नामजद कर खुदकुशी को उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। मोतीपुर थाने के बेलहन के मजरे गुलरा निवासनी पूजा (32) पत्नी चंद्रिका प्रसाद वर्मा का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला था। जिसके चलते ससुरालीजनो में हाहाकार मच गया। युवती की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व चंद्रिका प्रसाद वर्मा पुत्र बहोरी वर्मा के साथ हुई थी। पूजा की मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। चंद्रिका प्रसाद तमिलनाडु में रहकर मजदूरी कर रहा था। पत्नी की खुदकुशी की सूचना पर गांव पहुंचे युवक ने शव का अंतिम संस्कार आदि के बाद थाने पहुंच गांव के ही...