चित्रकूट, मार्च 19 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के तिलिहा गांव में युवती की खुदकुशी मामले में मायका पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तिलिहा निवासी तोता कुमार की पत्नी राम देवी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतका की मां व्योहरा निवासी गायत्री देवी ने मऊ थाने में तहरीर दी। बताया कि बेटी राम देवी की शादी पांच जून 2025 को हुई थी। ससुरालीजन दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे में लटकाया गया है। प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के अलावा दादी गोलकी देवी, चाचा गेंदा व राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.