बुलंदशहर, अगस्त 12 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कोलसेना की एक युवती ने अपने पिता, भाइयों और रिश्तेदारों पर अपना रिश्ता तुड़वाने और दो अन्य बहनों समेत बेचने की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि तीनों बहनों का पालन-पोषण करने वाले चाचा को भी हत्या की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती ने दी तहरीर में बताया कि उसके पिता और माता उसे और उसकी दो बहनों को बचपन में ही छोड़कर गुजरात चले गए थे। तब से तीनों बहनों की देखरेख, पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण उनके चाचा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अपने ही पिता के खिलाफ थाने पहुंची बेटी, बोली-शादी तुड़वा दी; अब बेच देंगे हमें उसके माता-पिता ने कभी वापस आकर उन्हें नहीं देखा। ​पीड़िता का आरोप है कि अब उसके चाचा ने उसकी शादी तय करने का प्रयास किया तो गुजरात ...