युवती की आत्महत्या के मामले में सौतेले भाई पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के चांदपार गांव में दो सितंबर को प्रेम संबंध को लेकर युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके सौतेले भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतका के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। चांदपार निवासी राजकुमार की 19 वर्षीय बेटी उजाला अपने बड़े भाई के सौतेले बेटे अमित प्रजापति से फोन पर बातचीत करती थी। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। इसको लेकर युवती के परिजन परेशान थे। परिवार और गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने अमित को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। प्रधान और परिजनों ने भी उसे समझाया, इसके बावजूद बातचीत जारी रही। इससे युवती भी परेशान रहने लगी थी। पिता का आरोप है कि दो सितंबर को उजाला कमरे में सो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.