गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थानाक्षेत्र के गांव में 14 फरवरी को युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिता के मुताबिक आरोपियों ने नौकरी व शादी का झांसा देकर बेटी से 25 लाख रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर सीडी वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। इसी के चलते बेटी ने जान दे दी। युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी की दोस्ती शिब्बनपुरा निवासी शिवांगी से थी। शिवांगी ने बेटी की पहचान राहुल जैन से कराई। आरोप है कि राहुल जैन ने पहले शिवांगी की नौकरी लगवाई और बाद में उनकी बेटी को भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये ले लिए। इसी दौरान बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि इसके बाद राहुल जैन ने दब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.