आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़। निजामाबाद थाना की पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो माह पूर्व युवती की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी चंद्रेश यादव निवासी जमीनबारी (घटवाबारी) थाना निजामाबाद को गौसपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...