युवती की अश्लील वीडियो और फोटो किए वायरल
हापुड़, अक्टूबर 3 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता तय होने के बाद एक युवक ने उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। आरोप है कि युवक ने पहले फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 20 हजार रुपये मांगे। रकम देने से इंकार करने पर उसने ऐसा कृत्य किया। पीड़िता का आरोपी के कारण पहले भी रिश्ता टूट चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन वर्ष पहले वह गोल मार्केट में मोबाइल ठीक कराने गई थी। वहां आदर्शनगर कालोनी निवासी अनिकेत मोबाइल की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और अनिकेत ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद करीब तीन वर्ष तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। करीब छह माह पहले उसने आरोपी से बातचीत बंद कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.