मथुरा, जून 27 -- एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने पर थाना सदर बाजार पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को सदर बाजार क्षेत्र निवासी युवती ने थाने में गोवर्धन निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि वह इंस्ट्राग्राम चलाती है। अप्रैल माह में उसके इस्ट्राग्राम पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी थी। इसे उसने स्वीकार कर लिया। फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाला गोवर्धन का रहने वाला है। आरोप है कि इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती होने के बाद आरोपी उससे मैसेज व कॉल करने लगा। यह भी पढ़ें- युवती की अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वाइरल आरोप है कि उसने पीड़िता के अश्लील वीडियो व व्यक्तिगत फोटो इस्ट्रांग्राम से वायरल कर छवि धूमिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदम...