महोबा, मार्च 17 -- महोबा, संवाददाता। युवती की अश्लील फोटो वायरल करने और विरोध करने पर सिरफिरे के द्वारा गाली गलौच कर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। अजनर थाना के एक गांव निवासी पीड़िता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन का देवर उसकी अश्लील फोटो इंस्ट्राग्राम से वायरल कर बदनाम कर रहा है। पिछले कई दिनों से सिरफिरा फोटो को वायरल कर रहा है। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो दबंग के द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित बबलू यादव के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.