प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- दलित युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते वर्ष आठ दिसम्बर को जलेशरगंज कोतवाली लालगंज निवासी महेश विश्वकर्मा ने युवती का मोबाइल फोन हैक कर लिया। आरोपित ने फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट करने लगा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। लीलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि आरोपित ने अश्लील पोस्ट कर उसकी की शादी भी तोड़वा दी। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में संभ्रांत लोगों के बीच समझौते में आरोपित को माफी मांगने पर छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपित फिर से युवती के मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा है। पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस बारे में लीलापुर एसओ आदित्य सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिला...