बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में युवती की अचानक हालत खराब हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी बुद्धविल्की शनिवार की दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पति बुद्ध विलास ने बताया कि उसकी पत्नी को दो माह पहले सर्प ने डस लिया था जिसका इलाज चल रहा था। गले में दिक्कत होने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...