हाजीपुर, फरवरी 25 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बरांटी थाने में आवेदन देकर अपनी 19 वर्षीया पुत्री को उसके प्रेमी द्वारा अपहरण किए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया कि मेरी पुत्री प्रत्येक दिन की तरह 17 फरवरी को भी बिदुपुर आरएस स्थित पूजा स्टूडियों के पास कंप्यूटर क्लास करने गई थी। जब वह शाम 07 तक घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की परंतु वह नहीं मिली। इसी बीच महनार थाना क्षेत्र के इसाकपुर टेक महनार वार्ड नंबर 15 निवासी मिथिलेश राय का पुत्र मनीष कुमार ने फोन पर बताया कि 15 मिनट में आपकी पुत्री को पहुंचा देंगे पर वह नहीं आया। उसके घर जाने पर पता चला कि उसका भाई आर्यन कुमार उर्फ बॉबी मेरी बेटी को भगा कर ले गया है। मेरी बेटी अपने साथ एक लाख रुपए नगद व पांच थान सोने के गहने भी ले गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.