गोपालगंज, मार्च 8 -- फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव में मवेशी का गोबर रखने को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर युवती का हाथ तोड़ने के मामले में पुलिस ने 13 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 24 फरवरी की बताई जाती है। मारपीट में हरिनाथ सिंह की पुत्री सलोनी कुमारी का बायां हाथ टूट गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां कृष्णावती देवी सहित अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में हरिनाथ सिंह के बयान पर 10 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.