गढ़वा, दिसम्बर 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर सोमवार की देर रात पुलिस ने हूर मोड़ के पास से एक युवती का शव बरामद किया। मृतका की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के हुर मधेया गांव निवासी सच्चिदानंद चौबे की पुत्री 20 वर्षीया निशि कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया कि मृतका का शव संदिग्ध अवस्था में हुरमोड़ स्थिति मेन रोड के किनारे पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि निशि की मौत प्रथम दृष्टया सड़क दुघर्टना में होने की बात आ रही है। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। उनके परिजनों के द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद पुलिस दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.