बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवती की कुछ वीडियो व फोटो एक परिवार की महिला व उसके तीन बेटों ने बहाने से ले लिए। फिर युवती को ब्लैकमेल करने को वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने को धमकाया। युवती के फोटो व वीडियो फर्जी आईडी बना सोशल मीडिया पर वायरल किए। युवती व उसकी बहन को भी भेजा। जिस पर पीड़िता विरोध करने उनके घर गई। तब महिला व उसके तीन बेटों ने जान माल की धमकी, गालीगलौज कर मारपीट कर भगा दिया। इस मामले में थाने में मारपीट, गालीगलौज, आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...