महोबा, दिसम्बर 22 -- महोबा, संवाददाता। युवती का रास्ता रोककर परेशान करने और छेड़खानी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिरफिरे के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि वह अपने माता पिता के साथ रहती है। माता पिता मजदूरी करते है। गांव का ही दबंग धर्मेद्र लंबे समय से उसे परेशान करता है। काफी समय से वह सिरफिरे की हरकतों को नजरअंदाज कर रही है। 17 दिसंबर को वह हैंडपंप से पानी भरने के लिए जा रही थी तो दबंग ने रास्ता रोक लिया और छेड़खानी का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित धर्मेद्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.