रांची, मई 14 -- रांची। पुंदाग निवासी पम्मी कुमारी साइबर ठगी का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, 10 मई की सुबह उनकी वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने एक सर्विस सेंटर के नाम पर दिए गए एक नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के बाद एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर मशीन की खराबी देखी और एपीके नामक ऐप डाउनलोड करवाया। फिर फोनपे के माध्यम से 20 रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। कुछ ही देर बाद महिला का मोबाइल पूरी तरह हैक हो गया और उनके तीन बैंक खातों से पैसे कटने लगे। यह भी पढ़ें- एपीके डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 1.60 लाख यह भी पढ़ें- अकाउंट हैक कर 24 हजार की ऑनलाइन ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...