नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, का.सं.। जहांगीरपुरी पुलिस ने झपटमारी के एक आरोपी अकबर को गिरफ्तार किया है। वह पहले भी 11 मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस के अनुसार, युवती मोहिनी ने बताया कि वह रात में मॉडल टाउन से घर लौट रही थीं, तभी पीछे से अज्ञात युवक ने उनका मोबाइल झपटकर पास की झुग्गियों की ओर भाग गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अकबर को गिरफ्तार कर तलाशी में झपटा हुआ मोबाइल उसके कब्जे से बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.