सीवान, मार्च 30 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सहदौली गांव में शनिवार की रात एक ईंट भट्ठा के समीप गड्ढे में एक युवती का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार युवती का शव बोरी में बंद अवस्था में गड्ढे के पड़ा था। ग्रामीणों को शव की गंध आने लगी। ग्रामीणों ने करीब जाकर देखा, तो बोरे में शव होने की आशंका हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दरौंदा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बोरे से बाहर निकाला। बाहर निकालने पर पता चला कि शव किसी युवती का है। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है, जिसकी हत्या करीब एक सप्ताह पहले ही की गई है। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर चिमनी के समीप गढ्ढे में डाल दिया गया है। जब शव बुरी तरह सड़ गया, तब उससे दुर्गन्ध आने लगी। तब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो सकी। दरौंदा पुलिस घटनास्थल पंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.