बरेली, जून 3 -- इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शादी से मना कर दिया, इससे गुस्साए मेरठ के युवक ने युवती का अशोभनीय फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। लड़की ने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। परेशान युवती ने इज्जतनगर थाने में आरोपी राजकुमार उर्फ राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया, 6 वर्ष पूर्व उसका विवाह राजकुमार उर्फ राजीव से तय हुआ था। इस बीच वह राजीव के साथ घूमने फिरने गई। बहला फुसलाकर राजीव ने उसके अश्लील वीडियो फोटो बना लिये थे। जब उसे राजीव की हरकतों के बारे में पता चला तो उसने विवाह से इनकार कर दिया। इस पर राजीव और उसके परिवार वाले उसे परेशान करने लगे। राजीव ने उसे फोन पर गालियां दीं। धमकी दी यदि वह उसके साथ नहीं रहेगी तो सोशल मीडिया पर उसके अश्लील फोटो वीडियो वायरल करेगा। युवती ने विरोध किया तो राजीव ने...