युवती का फंदे पर लटका मिला शव, परिजन बेहाल
उन्नाव, जुलाई 11 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव की रहने वाली युवती का शनिवार शाम घर में पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। दूध देकर लौटे पिता ने बेटी का शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अभी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। मेथीटीकुर गांव की रहने वाली 22 वर्षीय काजल पुत्री सुशील अपनी छोटी बहन प्रियंका के संग उन्नाव में मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार शाम काजल गांव आई थी। जबकि मां रानी मंगलवार को बेटे अभिषेक के साथ पश्चिम बंगाल गई थी। बेटा वहां रेलवे में नौकरी करता है। घटना के समय पिता सुशील उन्नाव दूध लेकर गया था। जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से अंदर पहुंचा तो कमरे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.