लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। तेलीबाग के मनसा पैलेस में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने डिप्टी जेलर की बेटी का पर्स पार कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आलमबाग कृष्णानगर निवासी सुरेंश चंद्र यादव कन्नौज में डिप्टी जेलर थे। बेटी नन्दू यादव ने बताया कि पिता की मौत के बाद भाई को नौकरी मिल गई। वह इस वक्त फर्रुखाबाद जेल में अधिकारी है। वह दुबई में एमडी की तैयारी कर रही है। बीते नवंबर में वह दुबई से छुट्टी लेकर घर आई थी। नन्दू की सहेली पूनम सिंह की शादी शनिवार को थी। वह उसी में शामिल होने तेलीबाग के मनसा पैलेस में गई थी। रात में किसी काम के चलते वह अपने पर्स को कुर्सी में छोड़कर चली गई। कुछ देर बाद वह लौटकर वापस आई तो कुर्सी पर पर्स नहीं था। सीसीटीवी में दो युवक कुर्सी के पास आए और पर्स उठाकर चले गए। एक युवक ने पर्स क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.