युवती का दो बार सौदा कर हरियाणा फिर राजस्थान में शादी, तीसरी बार की थी तैयारी और फिर.
हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 4 -- यूपी के गोरखपुर में एक लड़की का दो बार सौदा करके जबरन अलग-अलग राज्यों में शादी करवा दी गई। इसके बाद लड़की की अब तीसरी शादी करवाए जाने की तैयारी भी चल रही थी। हालांकि इस बार लड़की किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकलकर भाग गई। बताया जा रहा है कि चौरीचौरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही तीन लोगों पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शोषण और जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जाया गया, जहां उसकी शादी एक युवक से कराई गई। शादी के बाद कुछ समय तक वह ससुराल में रही, लेकिन पति के शराब पीकर मारपीट करने से उसका जीवन परेशानियों से भर गया। इसके बाद फिर उसकी राजस्थान में शादी करा दी गई। अब पीड़िता ने खुद को ठगा महसूस करके केस दर्ज कराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.