बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का कार सवार चार लोगों ने अपहरण कर लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को शाम राठ के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी रमेश, उसकी पत्नी, छोटा लड़का व लड़की सफेद रंग की कार से घर आए। पुरानी जान-पहचान होने के कारण उन्हें घर बैठाया। रमेश उसे बातों में लगाए रखा और अन्य लोग 27 वर्षीय उसकी बेटी को कार में बैठाकर कहीं ले गए। बेटी का मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर बेटी को बरामद किया जाए। उसके साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने रमेश सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.