मऊ, मई 31 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मदापुर समसपुर निवासी सैफ खान एवं उसके दो अन्य अज्ञात साथियों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत किया है। युवती के भाई ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि शनिवार को उसकी बहन का एक अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। युवती से जानकारी करने के बाद सैफ खान का नाम प्रकाश में आने पर उसने सैफ के घर पहुंचकर पूछताछ की तो वह अपने दो अन्य साथियों के साथ गाली गलौज करने लगा व जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा पंजीकृत कर कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...