बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- थाने क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि किसी अज्ञात ने उसकी बहन की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमैल करने की हैसियत से सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। गत वर्ष नवंबर माह से वायरल वीडियो से गांव में उसकी बहन व परिवार की बदनामी हो रही है। जिससे उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान हैं। युवक ने वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ वायरल वीडियो को हटाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.