बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- युवती का अपहरण कर 50 हजार रुपये में बेचा खरीदने के बाद अधेड़ ने कर ली युवती से शादी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सोहजना गांव से हुई बरामद शादी करने वाले अधेड़ व तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार बिहारशरीफ बस स्टैंड से हुआ था बरबीघा की युवती का अपहरण फोटो : लहेरी अपहरण-लहेरी थाना में गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाने की पुलिस ने मानव तस्करी के एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो मानव तस्करी गिरोह के सदस्यों ने रामचंद्रपुर बस स्टैंड से शेखपुरा जिले के बरबीघा की रहने वाली युवती का अपहरण कर लिया था। उसे 50 हजार रुपये में इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सोहजना गांव निवासी अधेड़ के पास बेच दिया।

अगवा कर शादी करनाखरीदने के बाद अधेड़ ने उसस...