युवती का अपहरण कर ले गया युवक
हापुड़, मई 29 -- बाबुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपरहरण कर ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन 25 मई की रात करीब आठ बजे घर से अचानक गायब हो गई। युवती के मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तलाश के दौरान पता चला कि उसके गांव का ही सतीश बहन को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। आरोप लगाया कि आरोपी सतीश के परिजन को घटना की जानकारी है, लेकिन वह जानबूझकर बहन के बारे में कुछ भी बताने साफ इनकार कर रहे हैं।अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित ने थाने में तहरीर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.