बागपत, फरवरी 27 -- बड़ौत। किरठल गांव में मायके में रह रही युवती का चार युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। आरोप है कि बदमाश घर में रखी नकदी और जेवरात भी साथ ले गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। किरठल निवासी चन्द्रकला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी ससुराल मुजफ्फरनगर जिले के कुरावा गांव में है। आरोप है कि कुरावा गांव निवासी मोनू, रवि, प्रवीण और विक्रांत उसकी पुत्री के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते थे। उसे घर से उठाने की धमकी देते थे। परेशान होकर वह कुछ दिन पूर्व अपनी पुत्री को लेकर मायके किरठल आ गई थी। गुरुवार शाम चारों आरोपी किरठल स्थित उसके मायके पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने तमंचे के बल पर चन्द्रकला व उसके परिजनों को कमरे में बंद कर दिया और उसकी पुत्री को जबरन उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.