मुरादाबाद, मार्च 18 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण करने के मामले में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी उनकी बेटी को 16 मार्च सुबह 11 बजे गांव का रहने वाला विनोद पुत्र बृजलाल अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। उसकी बेटी घर से सोने -चांदी के जेवर सहित घर में रखें हजारों रुपए की रकम ले गई,जब विनोद के परिवार वालों में भाई मदन, शिवनारायण व उसकी माता का बृजलाल शर्मा से पूछताछ की, तो उन्होंने गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए, कहा कि तुमसे हमारा कुछ नहीं होगा। अब मामले में तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.