युवती का अपहरण, चार के खिलाफ केस दर्ज
रांची, सितम्बर 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में युवती की मां ने डोरंडा थाना में अजीत नायक, सोमारी देवी, कोका और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। मां ने आवेदन में कहा कि उनकी पुत्री 12 जुलाई को सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों को जानकारी मिली कि अजीत नायक, उसकी बड़ी मां सोमारी देवी और कोका घर में आए थे। अगले दिन सोमारी देवी ने बताया कि अजीत उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है, जिसमें उसका दोस्त सोनू भी शामिल है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। इसके बाद वह आठ सितंबर को थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। इधर, पुलिस युवती की खोजबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.