युवती कांवरिया गंगा किनारे से जल भरने के दौरान लापता
भागलपुर, अगस्त 31 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। रविवार को गंगाजल भरकर बाबाधाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी भीड़ में गंगाजल भरने पूर्णिया जिला के एक गांव से माता-पिता के साथ आई युवती कांवरिया गंगा किनारे से जल भरने के दौरान लापता हो गई। परिजनों ने गंगा किनारे सहित आसपास कई जगह खोजा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। दोनों गंगा किनारे बैठकर रोने लगे। उन्हें रोता देख सैकड़ों कांवरियों सहित आसपास के दुकानदार इकट्ठे हो गए।
युवती का रहस्योद्घाटन इसी बीच अचानक एक अनजान नंबर से लड़की की मां के मोबाइल पर फोन आया। जैसे ही पिता ने फोन उठाया, वैसे ही आवाज आई पापा आपलोग बाबाधाम चले जाइए, मैं किसी और के संग बाबाधाम जा रही हूं। मेरी चिंता मत कीजिएगा। युवती के पिता ने पूछा कौन है वह और कहां हो तुम, तो युवती हंसकर बोली मेरा चिंता मत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.