रुडकी, अप्रैल 30 -- भगवानपुर, संवाददाता। युवती और उसके मंगेतर पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। रुड़की की इंदिरा विहार कॉलोनी में किराये पर रहने वाली एक युवती ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह भगवानपुर की एक कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने मंगेतर के साथ बाइक से रुड़की आ रही थी। पुहाना पुल के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने दोनों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। यह भी पढ़ें- मंगेतर के साथ जा रही युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, दोनों झुलसे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.