मुंगेर, मार्च 13 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव से तीन दिन पूर्व घर से 8 वर्षीय बच्ची के साथ निकली एक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजन ने थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया है। परिजन ने आवेदन में बताया है कि, उनकी नतनी दिल्ली में अपने मां-बाप के साथ रहती थी। वह 2 माह पूर्व ननिहाल आई हुई थी। तीन दिन पूर्व सुबह वह घर से खड़गपुर के लिए कहकर निकली, साथ में मेरी पोती भी थी। खड़गपुर में नतनी अपने मामा से मिली और बताया कि वह मुंगेर जा रही है। लेकिन वापस नहीं लौटी। सगे- संबंधियों के यहां खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि दोनों बच्चियों को लेकर गुमशुदगी का आवेदन दिया गया है, जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.