युवती और किशोरी को ले जाने के दो मामलों में आठ पर मुकदमा
बदायूं, जून 10 -- युवती, किशोरी और एक किशोर को साथ ले जाने समेत दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों पर एक युवती, एक किशोरी और एक किशोर को ले जाने का आरोप है। वहीं वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण के मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जून को उनकी 21 व 17 बेटियां और नौ साल के बेटे के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि कृष्णा निवासी नेकपुर सिविल लाइंस, महावीर निवासी मनसा नगर म्याऊं और शनि निवासी डीएम चौराहा तीनों को अपने साथ ले गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.