गोरखपुर, अप्रैल 5 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के जैतपुर देवार गांव में एक पिता ने गांव के ही युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी घटना में खड़ेसरी गांव निवासी महिला ने मोहल्ले के युवक अभिषेक पर अपनी 18 वर्षीय पुत्री को गुमराह कर भाग ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में लगी है।पीड़ित पिता ने तहरीर में कहा है कि 3 अप्रैल की रात 11 बजे गांव का विश्वकर्मा उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भाग ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 137 (2) के तहत केस दर्ज किया है। दूसरी घटना में खड़ेसरी गांव निवासी महिला ने 30 मार्च को अपनी 18 वर्षीय पुत्री को गुमराह कर भाग ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने गांव के अभिषेक पर ध...