मिर्जापुर, जून 8 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती और किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को ड्रमंडगंज पुलिस ने रविवार धर दबोचा। उसके पास से युवती और किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने मलीपुर नौगवां गांव निवासी श्रीराम पर आरोप लगाया कि वह 19 वर्षीय बेटी से शादी करने के लिए उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। साथ में पड़ोस की एक 13 वर्षीय किशोरी भी है। चार जून को आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। बताया कि बीते तीन जून की रात युवती और किशोरी दोनों साथ में घर से शौच के लिए निकली थीं। उसी दौरान युवक दोनों को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को एसआई रमेश यादव मय हमराही कांस्टेबल दीपक कुमार, महिला कांस्टेबल ज्योति संग गश्त पर निकले थे। तभ...