युवती अपहरण कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार
मुंगेर, जून 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस को कॉलेज छात्रा के अपहरण मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केशवपुर निवासी राम भजन पासवान का पुत्र गुड्डू पासवान उर्फ अरविंद कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र स्थित बरमनिया गांव से गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- छात्रा को लेकर भगाने वाला मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ामामले का विवरण इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि यह मामला 14 जून 2026 को दर्ज जमालपुर थाना कांड संख्या 95/26 से संबंधित है। मामले में युवती के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए छोटी केशोपुर नालापार निवासी गौतम पासवान उर्फ अभिषेक कुमार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.