युवती अपहरण: पूर्व प्रधान समेत 11 लोगों पर केस दर्ज
भदोही, मार्च 22 -- भदोही, संवाददाता। ऊंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दिया। 20 साल की बेटी के अपहरण का आरोप प्रयागराज जिले के सात नामजद एवं चार अज्ञात लोगों पर लगाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पिता ने तहरीर में कहा कि 20 साल की बेटी गत दिनों घर से निकली और आई नहीं, ऐसे में उसके अपहरण की पूरी संभावनाएं हैं। रत्नेश उर्फ बजाज बेटी से लगातार संपर्क में था। पुलिस ने पूर्व प्रधान प्रमोद मिश्रा, रत्नेश मिश्रा उर्फ बजाज, सिंटू मिश्रा निवासीगण भेसली, हंडिया, गंगानगर, प्रयागराज, हरिओम मिश्रा, अमूल मिश्रा निवासी मुंगरहा ऊंज, पिंटू दुबे, अनिल दुबे निवासी खीरिदहां, सरायममरेज, गंगा नगर प्रयागराज तथा चार अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.