कानपुर, जुलाई 1 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में एक 75 साल के बुजुर्ग ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। जानकारी पर शिकायत करने पहुंची युवती और उसकी मां के साथ भी अश्लीलता कर मारपीट कर दी। आरोप है कि पांच जून को आरोपित बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची के साथ भी अश्लीलता की थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिपाही को भी बुजुर्ग ने लात मार दी। आरोपित को गिरफ्तार कर पाक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कल्याणपुर निवासी एक युवती ने आरोप लगाया कि वह दुकान में सामान लेने जा रही थी। तभी वहां मौजूद 75 साल का बुजुर्ग महावीर गौतम उससे बिस्किट खाने की बात कहने लगा। इनकार करने पर बुजुर्ग ने युवती के साथ अश्लीलता कर दी। जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। मां-बेटी बुजुर्ग के घर शिकायत करने पहुंचीं तो आरोपित ने दोनों के साथ अश्...