युवतियों से छेड़खानी के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, एसीपी से गुहार
प्रयागराज, जुलाई 1 -- गारापुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में युवतियों को छेड़खानी के विरोध पर पिटाई और अभद्रता करने के मामले में एक सप्ताह के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने एसीपी थरवई को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 24 जून की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी बेटियों और परिजनों के साथ आई थी। भोजन देने वाले युवकों ने बेटियों के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए। घटना की सूचना डायल 112 पर देने पर मौके पर पुलिस पहुंची। आरोपी भाग गए। एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहे हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसीपी थरवई अरुण कुमार पाराशर का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.