जौनपुर, मार्च 20 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में युवतियों को देखकर छींटाकशी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जगदीशपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था। तथा छींटाकशी कर रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।आरोपी की पहचान काजू निवासी भटखीन थाना सुरेरी के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...