बरेली, मार्च 29 -- बरेली। रास्ते में दो युवतियों को घेरकर शोहदों ने छेड़छाड़ कर जातिसूचक टिप्पणी की। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली दो युवतियों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम बाजार जाते समय रास्ते में मिले मोनू, सोनू और राबर्ट ने उनके साथ अभद्रता की और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और हाथापाई की कोशिश भी की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.