अलीगढ़, मार्च 10 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव में रविवार शाम एक ई-रिक्शा चालक द्वारा दो युवतियों से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने ई-रिक्शा से टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर युवतियों के परिजनों के साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गये। गांव बड़ागांव निवासी बन्नू पुत्र कालीचरन के अनुसार उनकी बेटी संगीता अपनी सहेली अंजली पुत्री धर्मवीर के साथ रविवार शाम करीब 7:15 बजे खेत से घास लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने दोनों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पीड़िताओं के विरोध कर भागने पर आरोपी ने ई-रिक्शा से टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने उनके ...