बागपत, अप्रैल 27 -- बड़ौत। नगर के एक निजी अस्पताल से दवाई लेकर अपनी भाभी और बहनों के साथ ई-रिक्शा से लौट रही दो युवतियों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित छपरौली चुंगी के पास कार सवार कुछ युवकों ने अश्लील हरकतें कीं और उन्हें गाड़ी में बैठने के लिए दबाव बनाया। युवतियों के विरोध करने पर मौके पर हंगामा हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देख आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक की पिटाई कर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- दवा लेने निकली युवती से अभद्रता, विरोध पर मां-बेटी को पीटा वहीं, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे और पकड़े गए युवक सहित उसके साथियों के खिलाफ सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.